अहमदाबाद में नगर बस सेवा समेत बाग-बगीचे अनिश्चितकाल के लिए बंद

अहमदाबाद | शहर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है| बुधवार को अहमदाबाद शहर-जिले में 271 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद महानगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है| आज गुरुवार से अहमदाबाद में नगरीय बस सेवा एएमटीएस और बीआरटीएस बसों का अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है| अगले आदेश तक शहर के किसी भी रूट एएमटीएस और बीआरटीएस की बसें नहीं चलेंगी| इसके अलावा निजी और सरकारी जिम, गेम जोन, स्पोर्ट्स क्लब इत्यादि भी अनिश्चितकाल तक बंद रहेंगे| इसके अलावा कांकरिया लेकफ्रंट, प्राणी संग्रहालय समेत अहमदाबाद के 273 बाग-बगीचे भी अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे| कोरोना के बेकाबू होने के बाद अहमदाबाद में रात्रिकालीन कर्फ्यू 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है| साथ ही कर्फ्यू की अवधि भी रात 12 बजे से घटाकर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर दी गई है|
