अहान की ‎फिल्म ‘तड़प’ 24 ‎सितंबर को होगी ‎रिलीज

मुंबई । बॉलीवुड के "अन्ना" सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की पहली फिल्म 'तड़प' 24 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के सभी बड़े स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 25 साल के अहान शेट्टी ने अपनी स्कूलिंग मुंबई से और आगे की पढ़ाई अमेरिका से पूरी की है। अहान के पापा सुनील शेट्टी को बॉलीवुड में यारों का यार माना जाता है। ठीक अपने पापा की तरह ही अहान की भी जल्दी सबसे दोस्ती हो जाती है। अ‎भिनेता रणबीर कपूर, डिनो मोरिया, अपारशक्ति  खुराना और लिएंडर पेस अहान के खास दोस्तों में से हैं। अहान शेट्टी की शक्ल तो अपने पिता से काफी मिलती है वहीं उनके चलने का अंदाज भी काफी सुनील जैसा ही है। बचपन की फोटो में दोनों का अंदाज एक सा दिखता है। अहान शेट्टी एक अच्छे फुटबॉलर भी हैं और स्कूल टाइम में अपनी स्कूल टीम के फुटबॉल कैप्टन रह चुके हैं। वह अक्सर रणबीर कपूर और डिनो मोरिया जैसे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते रहते हैं। सुनील शेट्टी को भी खेल कूद का काफी शौक है। अहान शेट्टी को फुटबॉल खेलने की पहली ट्रेनिंग पापा सुनील से ही मिली है। सुनील बचपन से ही अहान के साथ फुटबॉल खेलते थे। अहान शेट्टी अपने पापा सुनील शेट्टी की तरह ही काफी स्टायलिश हैं। अहान शेट्टी का म्यूजिक में भी काफी दखल है। गिटार बजाने के साथ-साथ सिंगिंग भी करते हैं। 
बताया जाता है ‎कि सुनील ‎को अपने बेटे अहान पर काफी गर्व होता है। सुनील शेट्टी चूंकि खुद बॉलीवुड के उतार चढ़ाव को देखते रहे हैं इसलिए उन्होंने अपने बेटे को असफलता झेलने की सीख दी है। सुनील ने अहान शेट्टी को सिखाया है कि सफलता तो सभी हैंडल कर लेते हैं लेकिन असफलता से सामना करना मुश्किल होता है। बता दें ‎कि अहान शेट्टी भले ही बॉलीवुड में अब डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन इनकी जिंदगी में तानिया श्रॉफ पहले ही आ चुकी हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते रहते हैं। खबरों है ‎कि इस रिश्ते को पापा सुनील शेट्टी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। 
 

Leave a Reply