अहिल्या माता गौशाला पर प्रदेश का पहला सप्त गौमाता मंदिर तैयार, वास्तु पूजन कल

इन्दौर । केसरबाग रोड़ स्थित प्राचीन अहिल्या माता गौशाला जीवदया मंडल ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रदेश का पहला श्री सप्त गौमाता मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसका वास्तु पूजन प्रसंग गुरूवार 6 जून को सुबह 10 से अपरान्ह 4 बजे तक गौशाला परिसर में मनाया जाएगा। 
गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेंद्र धनोतिया, सी.के. अग्रवाल ने बताया कि 160 वर्ष पुरानी इस गौशाला में यह पहला ऐसा मंदिर होगा जहां एक साथ सात गर्भवती गायों की पूजा की जा सकेगी। इस मंदिर में सवा दो फीट की भगवान कृष्ण की प्रतिमा भी स्थापित की गई है जिसके इर्द-गिर्द सभी गायें रहेंगी। मान्यता है कि इस मंदिर की परिक्रमा करने से गर्भस्थ शिशु पर सकारात्मक प्रभाव होता है। गोलाकार इस मंदिर का निर्माण इस ढंग से किया गया है कि यहां गायें आसानी से खड़ी भी रह सकेगी और थक जाने पर बैठने के लिए भी पर्याप्त स्थान रहेगा। श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से पूजा-अर्चना सहित इस मंदिर की परिक्रमा कर सकेंगे। गुरूवार को सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक यहां इस मंदिर का वास्तु पूजन प्रसंग होगा। 

Leave a Reply