आईओसीएल में करें आवेदन

जूनियर ऑफिस असिसटेंट टेक्निकल अंटेडेंट, इंजीनियरिंग अंटेडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने विभिन्न स्थानों में तमाम पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके अनुसार पाइपलाइन डिवीजन के लिए ने 22 नॉन एक्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें जूनियर ऑफिस असिसटेंट टेक्निकल अंटेडेंट, इंजीनियरिंग अंटेडेंट और इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 23 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियिल नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर ऑफिस असिसटेंट के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से 55 प्रतिशत अंक के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये अंक आरक्षित है। इंजीनियरिंग असिसटेंट मैकेनिकल इस पोस्ट के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई आईटीआई में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 55 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एससी,एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए नयूनतम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
