आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी देगा न्यूजीलैंड 

मुम्बई । न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया जाएगा। जिससे ये खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र में भाग ले सकें। एनओसी के साथ ही ये भी पक्का किया गया है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2021 के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे।  न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने कहा, बोर्ड खिलाड़ियों को एनओसी देगा और कीवी खिलाड़ी आईपीएल के पूरे संस्करण के लिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले कहा जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के कारण कीवी खिलाड़ी प्लेऑफ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे पर न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता के बयान से इन अफवाहों पर विराम लग गया है। आईपीएल के इस साल 2021 अप्रैल के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। 
 

Leave a Reply