आईपीएल क्रिकेट की हर गेंद पर लग रहे थे दांव

जबलपुर। क्राईम ब्रांच की पुलिस ने बेलबाग पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये आईपीएल क्रिकेट के नाम पर क्रिकेट की हर गेंद और हर विकेट पर लगाये जा रहे दांव पर अपना जाल बिछा दिया और हाईटेक सट्टे के अड्डे का पर्दा फाश कर दिया। इधर घमापुर चौक के पास यह सट्टे का अड्डा चल रहा था। शुशांत गुप्ता इंटरनेट के जरिये टेलीफोन के माध्यम से सट्टे की बुकिंग करता था। पुलिस ने मौके से ६१ हजार ३०० रुपये सहित हाईटेक सामग्री जब्त की है।
बेलबाग थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। घमापुर चौक के पास एक मकान के सैकेैण्ड फ्लोर स्थित सुशांत गुप्ता के मकान का दरवाजा खुलावाया गया, कमरे के अंदर मुखबिर के सुशांत गुप्ता टीव्ही पर लाईव मैच देखकर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा लिखते मिला, पूछताछ करने पर कमरे मे लगी एलईडी टीव्ही जिसमे लाईव मैच कोलकत्ता नाईट राईडर्स एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहा था तथा ६ अलग-अलग मोबाईल से बात करते हुये आईपीएल मैच का सट्टा लिखना बताया, कब्जे से नगद ६१ हजार ३०० रूपये, एलईडी टीव्ही, ६ मोबाईल, डायरी एवं रजिस्टर जिसमें सट्टे का हिसाब लेख है, इस प्रकार नगदी सहित कुल १ लाख १० हजार रूपये कीमती सामान जप्त किया गया। आरोपी ने सघन पूछताछ पर बताया कि उक्त आईपीएल सट्टे का काम २३ मार्च से लगातार कर रहा है, यह काम तिलक भूमि तलैया निवासी मनोज दुबे को पलटाता था जिसके एवज मे मनोज दुबे द्वारा २ प्रतिशत मुनाफा दिया जाता है। सुशांत गुप्ता एवं मनोज दुबे के विरूद्ध धारा ४ क सट्टा एवं १०९ के तहत कार्यवाही करते हुये सुशांत गुप्ता उर्फ राजू पिता गोपाल दास गुप्ता उम्र ४१ वर्ष निवासी गोविंद भण्डार के बाजू से घमापुर चैक गिरफ्तार कर मनोज दुबे की तलाश जारी है।
