आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लिखते 5 गिरफ्तार

जबलपुर। घमापुर और पनागर पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लिख रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाईल और नगदी 17 हजार 950 रूपये जब्त किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उनके तार कहां से जुड़े थे।
घमापुर पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि गोपाल होटल के पास एक मकान में दो लोग आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना घमापुर की संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौके पर चंद्रशेखर प्रजापति उम्र ३४ वर्ष और पंकज प्रजापति उम्र ३० वर्ष सट्टा लगाते मिले। दोनों केकेआर और सीएसके के बीच चल रहे मैच के दौरान सट्टा लगा रहे थे। इस दौरान वे पांच अलग-अलग मोबाइल से बातचीत कर रहे थे।
ऐसे चल रहा था खेल ……..
पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर अपने एन्ड्रोयड मोबाईल पर इंटरनेट चलाते हुये दूसरे मोबाईल से ग्राहको से बात कर रहा था। वह अपने साथी भाई पकंज को बता रहा था। पंकज अपने कीपैड मोबाईल से बात करते हुये ग्राहको से आईपीएल मैच का सट्टा तथा हिसाब किताब अपनी डायरी मे लिख रहा था। दोनो के कब्जे से ५ मोबाईल, नगदी १४ हजार ५००, रूपये, एक रजिस्टर एवं एक डायरी जब्त की गई है। डायरी में लगभग १६ लाख रूपये के सट्टे का हिसाब किताब लिखा था।
पनागर पुलिस ने की कार्रवाई ……..
पनागर पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिला रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलील सेन के मकान में दबिश देकर तीन लोगो ंको गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मकान के अंदर आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रवीण श्रीपाल उम्र २८ वर्ष, अमित पटेल उम्र २१ वर्ष तथा विनोद सेन उम्र ३७ वर्ष बताया है। आरोपियो के कब्जे से नगदी ३४५० रूपये ७ मोबाईल एवं टीव्ही, सैटअप बाक्स बरामद किया है।
