आईपीएल से बेहतर हुआ खेल : बेयरस्टॉ

लंदन । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा है कि इस लीग में खेलने से उनके खेल में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल में खेलने से खिलाड़ी अपने कौशल को और आगे ले जा सकते हैं।  बेयरस्टॉ ने आईपीएल के 12 वें सत्र में 10 मैचों में 445 रन बनाए। बेयरस्टॉ हैदराबाद की ओर से सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे थे। बेयरस्टॉ ने कहा कि आईपीएल में खेलने से उनका स्तर बेहतर होता है। इसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों के साथ खेलने का अवसर मिलता है। पिछले साल आईपीएल में खेलने के बाद जोस बटलर की बल्लेबाजी कापफी बेहतर हुई थी। कई अन्य बल्लेबाज भी हैं जिन्हें आईपीएल से लाभ हुआ है। 

Leave a Reply