आजम खां से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार सुबह पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। आजम खां के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। इससे पहले अखिलेश यादव और आजम खां के बीच तल्खी व मनमुटाव के कयास लगाए जा रहे थे। सपा विधायक आजम खां की तबीयत बीते दिनों अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका यहीं इलाज चल रहा है।

27 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह 20 मई को अग्रिम जमानत के आधार पर बाहर आए हैं। जेल में रहने के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से ही अखिलेश और आजम के बीच नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। एक ओर जहां कांग्रेस और बसपा समेत अन्य दलों के नेता आजम से जेल में मिलने पहुंचे तो आजम के बेटे अब्दुल्ला ने भी कई बार इशारों में अखिलेश पर आजम का साथ न देने के लिए निशाना साधा।

Leave a Reply