आज फिर हुआ तेल की कीमतों में इजाफा, चेक करें अपने शहर का रेट

चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक और डीजल 32 पैसे तक महंगा हुआ। इससे पहले शुक्रवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर आज 100.81 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गई।पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 106.59 रुपये और डीजल 28 पैसे महँगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर का हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल वहाँ 101.67 रुपये का और डीजल 94.39 रुपये का मिला। कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा होकर 101.01 रुपये और डीजल 32 पैसे महँगा होकर 92.97 रुपये प्रति लीटर का बिका।

शहर का नामपेट्रोल रुपये/लीटरडीजल रुपये/लीटर
दिल्ली100.9189.88
मुंबई106.9397.46
चेन्नई101.6794.39
कोलकाता101.0192.97
भोपाल109.3498.67
रांची95.9694.84
बेंगलुरु104.2995.26
पटना103.1895.46
चंडीगढ़97.0489.51
लखनऊ98.0190.27
श्रीगंगानगर112.24103.15
अनूपपुर111.82101.06
रीवा111.46100.72
इंदौर109.3298.76
परभणी109.2498.19
जयपुर107.7499.02
आगरा97.7189.96
पुणे106.5095.55

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

Leave a Reply