आधा किलो नकली सोने के बिस्कुट व गिन्नी को असली सोना बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधडी कर बैचने वाले ठग गिरोह का पर्दाफाश

 भोपाल । राजधानी के क्राइम ब्रांच द्वारा  नकली सोने का एक बिस्कुट वजनी 275 ग्राम व गिन्नी 233 नग वजनी 259 ग्राम व 5 हजार रूपये नगदी एवं एक मोटर साईकल बरामद की। क्राइम पुलिस द्वारा बताया गया कि आधा किलो नकली सोने के बिस्कुट व गिन्नी को असली सोना बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधडी कर बैचने वाले ठग गिरोह को गिरफ्तार कर उक्त माल बरामद किया है।
क्राइम पुलिस ने बताया कि ठग गिरोह द्वारा भोले-भाले व्यक्तियों को नकली सोने को असली बताकर धोखाधडी की जाती है। आम आदमी ठगो के द्वारा दिये गये लालच में आकर सस्ते दामो में जल्दबाजी में सोना खरीदने के चक्कर में धोखाधडी का शिकार होते है।
सोने जैसी दिखने वाली पीली धातु से निर्मित नकली गिन्नी पर टप्ब्ज्व्त्प्। ब्व्1891 मुद्रित है। 
जमीन में गढा सोना मिलने एवं उसे सस्ते दामो पर परेशानी की वजह से बेचने का आम आदमी को प्रलोभन देकर ठगां के द्वारा घटनाये प्रकाश में आती है। आम आदमी इस प्रकार की ठगी का शिकार होने पर सामान्य तौर पर शिकायत करने से बचता है। ऐसे ही एक प्रकरण में दिनांक 19.12.2020 को थाना क्राइम ब्रांच पुलिस भोपाल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की 02 ठग व्यक्ति धोखाधडी करने की नियत से नकली सोने की गिन्नी व बिस्कुट को असली सोना बताकर सस्ते दाम में बेचने की फिराक में मोटर साईकल से घूम रहे है। इस प्रकार वह बेईमानी पूर्वक धोखाधडी करके अवैध लाभ अर्जित कर रफूचक्कर हो जाएंगे।
इस आशय की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व प्राप्त निर्देशों के आधार पर हमराह स्टाफ मय प्रायवेट वाहन के रवाना होकर रेल्वे अंडर ब्रिज के पास रचना नगर भोपाल में रूक कर मुखबिर द्वारा बताई मोटर साईकल एम.पी.04/व्ही.ए./1993 का इंतजार किया और पुन्टर ग्राहक को ठगों से सोने की गिन्नी खरीदने के लिये पॉच हजार रूपये दिये गये व स्टाफ को वाहन की आड में खडे होकर ठगों का इंतजार किया। कुछ समय बाद रचना नगर पुलिया के पास से एक मोटर साईकल एम.पी.04/व्ही.ए./1993 आकर रूकी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे मुखबिर का इशारा मिलने पर पुन्टर ग्राहक को संदेहियों के पास सोना खरीदने के लिये भेजा गया। 
पुंटर का संकेत मिलने के उपरांत क्राइम ब्रांच स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो अपना नाम 1. हबीब खां निवासी भोपाल 2. रईश खांन निवासी भोपाल का होना बताया। दोनो व्यक्तियों को सूचना से अवगत कराकर तलाशी ली गई। जिनके पास से एक लाल रंग के थैली में पीली सोने जैसी धातु की गिन्नी 233 नग व एक सोने जैसी धातु का बिस्कुट रखे मिला। उक्त दोनो संदेहियों के पास तलाशी में मिली गिन्नी व बिस्कुट को सुनार छोटे खां से जॉच कराई गई। जो जॉच के बाद सोने जैसी पीली धातु की गिन्नी व बिस्कुट को सोने से निर्मित न होकर नकली होकर पीतल पर सोने की पॉलिश होना बताया। जिसपर से दोनो आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 214/2020 धारा 420 का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
वारदात तरीका :-* आरोपी ठग द्वारा बताया गया की आमतौर पर वह भोले-भाले व्यक्तियों व दुकानदारों को तलाशते है। उनको प्राचीन समय का गढा धन मिलने का बताकर असली गिन्नी दिखाते है एवं व्यक्ति उसका परीक्षण किसी सुनार से करवाता है तो वह सोना होने की पुष्टि करता है। इसपर लालच में आकर ग्राहक शेष सोने की गिन्नी व बिस्कुट सस्ते दामों में ज्यादा मात्रा में खरीदने को उतावला हो जाता है। इसी समय ठग व्यक्ति ग्राहक को नकली सोने की गिन्नी व नकली बिस्कुट असल सोना बताकर पैसा ले लेते है। नकली सोना लेते वक्त द्वितीय बार मौके पर ग्राहक सोने का परीक्षण नहीं करवाता है और धोखाधडी का शिकार हो जाता है। तब तक ठग व्यक्ति ग्राहक की पहुॅच से बहुत दूर हो जाता है। पूछताछ पर आरोपियों ने रायसेन और सुजालपुर में और अन्य वारदात करना बताया गया।  
जप्त सामग्री :  सोने जैसे पीली धातु की 233 नग गिन्नी वजनी 259 ग्राम व एक सोने जैसी पीली नकली धातु से निर्मित बिस्कुट 275 ग्राम कुल 534 ग्राम एवं नगदी 5000/- रूपये और एक मोटर साईकल।
आरोपियों की जानकारी : 1. हबीब खां पिता इस्माईल खां उम्र 32 साल निवासी ग्राम वोरदा थाना कोलार रोड भोपाल 2. रईश खांन पिता मुंशी खान उम्र 30 साल निवासी ग्राम वोरदा थाना कोलार रोड भोपाल का होना बताया।

Leave a Reply