आपकी पसंदीदा लिपस्टिक कहीं एक्सपायर तो नहीं हो गई

महिलाएं एक बेहतर लुक पाने के लिए काफी कुछ करती हैं। एक अच्छी ड्रेस को चुनती हैं, अच्छे ईयररिंग्स लेती हैं, अच्छे सैंडल और एक अच्छा मेकअप भी करती हैं। जो उन्हें शानदार लुक देने का काम करता है। लेकिन इन सब में एक चीज ऐसी भी है, जिसे लगाना महिलाओं को काफी पसंद होता है और वो है लिपस्टिक। लुक को शानदार बनाने में लिपस्टिक काफी मदद करती है। वहीं, महिलाएं लिपस्टिक के कई शेड चुनती हैं और समय–समय पर अपनी पसंद और ड्रेस की मैचिंग के अनुसार इन्हें लगाती हैं। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि ज्यादा संख्या में लिपस्टिक होने की वजह से कई बार कई लिपस्टिक लंबे समय तक चल जाती हैं। ऐसे में महिलाएं ये भूल जाती हैं कि लिपस्टिक एक्सपायर भी हो जाती है। इसलिए अगर एक्सपायर लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाए, तो इससे कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
खराब गंध आना लिपस्टिक को जैसे ही आप खोलते हैं या लगाते हैं, तो आपको एक प्यारी सी फ्लेवर वाली खुशबू आती है। वहीं, अगर आपको अपनी लिपस्टिक में से खराब गंध महसूस होती है, तो ऐसी लिपस्टिक के इस्तेमाल से बचें क्योंकि ये लिपस्टिक हमारे लिए सही नहीं है।
परत नजर आना अगर आपको लिपस्टिक के ऊपर पानी की बूंदें जमा होने जैसी परत बनी नजर आ रही है, तो ये संकेत होता है कि आपकी पसंदीदा लिपस्टिक एक्सपायर हो चुकी है। ऐसी लिपस्टिक का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए और इसकी जगह पर नई लिपस्टिक ले आएं।
सूखने लगे जब हम कोई लिपस्टिक लाते हैं, तो वो काफी प्यारी और गीली सी होती है जिसकी वजह से ये आसानी से हमारे होंठों पर लग जाती है। लेकिन आपको नजर आए कि आपकी लिपस्टिक सूखने लगी है ये इसके टेक्सचर में बदलाव आ रहा है, तो फिर इसका इस्तेमाल गलती से भी न करें क्योंकि ये खराब हो चुकी है। वैसे तो हर लिपस्टिक की अलग–अलग एक्सपायर डेट होती है, लेकिन आमतौर पर ये दो साल तक ही होती है। इसलिए अगर आपकी कोई लिपस्टिक दो साल पुरानी हो चुकी है, तो इसे बदलने का समय आ गया है। आप लिपस्टिक की बोतल पर लिखी एक्सपायर डेट से पता लग सकते हैं।
