आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन द्वारा पर्यावास भवन परिसर में ध्वजारोहण सम्पन्न

स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने 15 अगस्त की सुबह 8 बजे पर्यावास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्यद्वय श्री मनोहर ममतानी एवं श्री सरबजीत सिंह, सचिव श्री शोभित जैन तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती सुषमा सिंह सहित पर्यावास भवन परिसर में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री जैन ने शुभकामना संदेश देते हुए उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आयोग के माननीय सदस्यद्वय श्री मनोहर ममतानी एवं श्री सरबजीत सिंह ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोविड-19 की गाईडलाईंस का पालन करते हुये सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण व अन्यजन भी उपस्थित थे।
