आयोग में हुई सुशासन दिवस की शपथ

आयोग में हुई सुशासन दिवस की शपथ
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को याद करते हुये प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन 25 दिसम्बर के एक दिन पहले 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी शासकीय सेवक सुशासन की शपथ लेते हैं।
सुशासन दिवस पर आज आयोग कार्यालय में सुबह सुशासन की शपथ ली गई। आयोग के पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। इस मौके पर आयोग के माननीय सदस्य श्री मनोहर ममतानी, सचिव श्री शोभित जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीमती सुषमा सिंह, रजिस्ट्रार (लाॅ) श्री नवनीत कुमार गोधा, उप सचिव श्री एस.एस. चैहान, पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम सत्या, उप संचालक श्री घनश्याम सिरसाम तथा आयोग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। इस मौके पर ली गई शपथ इस प्रकार थी :-
’’मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहूंगा/रहूंगी और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।’’
