आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से

अहमदाबाद | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक कल से प्रारंभ होगी| उवारसद स्थित कर्णावती डेन्टल कॉलेज में होनेवाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैयाजी जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में होनेवाली इस बैठक में संघ की 39 जितनी भगिनी संस्थाओं के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे| समन्वक बैठक में शामिल होने संघ प्रमुख मोहन भागवत का कल ही अहमदाबाद में आगमन हो चुका है| अहमदाबाद स्थित हेगडेवार भवन में संघ की भगिनी संस्थाओं के साथ मोहन भागवत ने बैठकें कीं| जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर अहमदाबाद पहुंच गए हैं| अहमदाबाद से गुजरात प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और नितिन पटेल समेत पदाधिकारियों के साथ बैठक की|

Leave a Reply