आरजेडी MLA बोले- अगर तेजस्वी यादव ने इस्तीफा दिया तो उनके साथ 80 विधायक एक साथ देंगे इस्तीफा

आरजेडी विधायक और पार्टी के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने तेजस्वी यादव के कथित इस्तीफा देने के बयान पर कहा कि हम तेजस्वी यादव को इस्तीफा नहीं देने देंगे और अगर वो इस्तीफा देते है तो सभी 80 विधायक एक साथ इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आरजेडी में उथल-पुथल जारी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से 150 से ज्यादा बच्चों की मौत को लेकर राज्य की नीतीश कुमार सरकार चौतरफा घिरी हुई है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने भी नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला। उन्होंने तो लालू और नीतीश कुमार के शासन में किसी भी तरह का अंतर होने से साफ इनकार कर दिया। बता दें कि चमकी बुखार से बच्चों की मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र व राज्य सरकार से जवाब मांगा था, जिसके बाद नीतीश कुमार सरकार ने हलफनामा पेश किया था।

बीजेपी सांसद ने बुधवार (3 जुलाई) को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘लालू जी के समय से अब तक बिहार के मेडिकल कॉलेजों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां पहले भी डॉक्टरों की कमी थी और अब भी ऐसे ही हालात हैं। बिहार की वर्तमान सरकार ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा पेश करने से कुछ नहीं होगा। यह बिहार सरकार की कमजोरी है।’’RJD MLA

Leave a Reply