आलिया और रणबीर कपूर को लिव इन में रहने देना चाहती है नीतू

मुंबई । सबके सामने अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार करने के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल उनकी शादी हो सकती है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 2019 में उनकी शादी नहीं होगी। आलिया रणबीर अक्सर कई पार्टीज व फंक्शन को एक साथ अटेंड करते और एक दूसरे की फैमिली के साथ वक्त बिताते नजर आ चुके हैं। वहीं रणबीर की मम्मी नीतू खासतौर पर बेटे की शादी को लेकर खासी एक्साइटिड है। ऐसे में दोनों इस साल भले ही शादी ना करें, लेकिन साथ शिफ्ट जरूर हो सकते हैं। फिलहाल अपने पेरेंट्स के साथ बांद्रा में रह रहे रणबीर अपार्टमेंट लेकर आलिया के साथ शिफ्ट होने का प्लान बना रहे हैं। खबरों के अनुसार घर की तलाश की जा रही है और यह बताया जा रहा है कि यह आईडिया रणबीर कपूर की मम्मी नीतू सिंह का है।
