आलिया भट्ट को लेकर फिल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली 

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट को फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम 'गंगूबाई' है। इस फिल्म में आलिया भट्ट अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह एक बायोपिक है, जो गंगूबाई कोठेवाली पर आधारित है। मुंबई के इतिहास में गंगूबाई को कमाठीपुरा की मैडम के नाम से जाना जाता है।
इस फिल्म में मेल लीड रोल के लिए संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर को लेने के बारे में सोच रहे थे। अब ऐसी खबर आ रही है कि आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर नजर नहीं आएंगे। उन्होंने संजय लीला भंसाली को इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर पहले भी संजय लीला भंसाली के साथ काम करने से मना कर चुके हैं, ऐसे में भंसाली के साथ काम कर पाना उनके लिए संभव नहीं है। रणबीर-आलिया ने पहले भी साथ में ऑफर की गई कई फिल्में ठुकरा दी हैं क्योंकि पहले यह कपल अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ऑडियंस रिस्पॉन्स देखना चाहता है जो अगले साल रिलीज होगी

Leave a Reply