आलिया-रणबीर के अलावा ये कपल्स भी लेने वाला हैं सात फेरे

बॉलीवुड के लिए 2021 कई वजहों से यादगार बनने वाला है। इसमें एक वजह है सेलेब्स की शादियां। साल की शुरुआत में ही कई स्टार कपल्स ने अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी रचाई। तो साल का अंत आते आते बिग फैट वेडिंग की लाइन लग गई। राजकुमार राव-पत्रलेखा, अंकिता लोखंडे- विक्की जैन, कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी खबरों की सुर्खियां बनीं। इन सबके बीच कुछ ऐसे कपल्स भी हैं जिनकी शादी 2022 में होने वाली हैं।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

इस साल आलिया-रणबीर सात फेरे लेने वाले हैं, पर ऐन वक्त पर इसे साल 2022 के लिए पोस्टपोन कर दिया। ये दोनों बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल बन गए हैं। आलिया अक्सर अपनी होने वाली सास नीतू कपूर के साथ अपना घर देखने जातीं हैं। हाल ही में दोनों ने शादी को लेकर मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इनके फैंस इन्हें शादी करते हुए देखना चाहता है। हालांकि दोनों शादी कब कर रहे हैं ये राज बना हुआ है। हो सकता है अगले साल दोनों फैंस के इस ख्वाहिश को पूरा कर दें।

Leave a Reply