इंडोनेशिया में भूस्खलन,12 लोगों की मौत

जकार्ता:इंडोनेशिया के बाली द्वीप में 3 जगहों पर भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। भूस्खलन के कारण कई घर तबाह हो गए।  


इंडोनेशिया की आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने आज बताया कि भूस्खलन में बांग्ली जिले के पहाड़ी इलाकों में स्थित तीन गांव प्रभावित हुए।भूस्खलन की यह घटना क्षेत्र में निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हुई।मरने वालों में सोंगन गांव के 2 परिवार के सदस्यों में एक वर्षीय बच्चा,उसकी 7 वर्षीय बहन और उनकी मां शामिल है।आवन गांव में चार और सुकावाना गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एजेंसी ने बताया कि बाली में भारी बारिश हो सकती है एेसे में भूस्खलन एवं बाढ़ का अंदेशा भी है इसलिए लोगों को सचेत रहना चाहिए।सोंगन गांव में गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं तथा 5 घर मलबे में दब गए हैं।

Leave a Reply