इकबाल अंसारी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा ‘अयोध्‍या मामले पर केस वापस लो’

नई दिल्‍ली : बाबरी मस्जिद विध्‍वंंस की गुरुवार को 26वीं बरसी से ठीक पहले बुधवार को बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को फिर जान से मारने की धमकी मिली है. उन्‍हें यह धमकी पत्र भेजकर दी गई है. धमकी भरा यह पत्र बिहार से आया है. पत्र में बाबरी मस्जिद का मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने अपनी जान का खतरा बताया है. इकबाल अंसारी ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई बन जाने की मांग की है. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने पत्र मिलने के बाद जांच करने की बात कही है.
अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को अब की दूसरी बार पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई है. पत्र में लिखा गया है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद का जो मुकदमा है, उसको वापस ले लिया जाए. पत्र मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारी और खुफिया विभाग को दे दी है.

इकबाल अंसारी का कहना है कि इससे पहले भी पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है. लेकिन वह इन पत्र के माध्यम से मिली धमकियों से डरने वाले नहीं है. इकबाल अंसारी का मानना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है मुस्लिम समाज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानेगा. 

ऐसे में पत्र के माध्यम से दी जाने वाली धमकी कोई शरारत भी हो सकती है या किसी सोची समझी रणनीति या साजिश भी हो सकती है. इकबाल अंसारी ने अपनी सुरक्षा बढ़ाई जाने की मांग की है. पत्र में बिहार के एक राजनेता का नाम लिखा हुआ है. वहीं पत्र के लिफाफे में बिहार के किसी अधिवक्ता का नाम भेजने वाले का लिखा हुआ है. पत्र की स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि किसी की शरारत है लेकिन पुलिस पत्र के मिलने के बाद जांच में जुट गई है.
 

Leave a Reply