इनरव्हील ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा किया जागरूक
बिलासपुर । इनरव्हील क्लब की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम करते हुए लोगों को समाज की ज्वलंत समस्याओं के प्रति जागरूक किया। क्लब ने दस्तक नामक संस्था के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया। संस्था दस्तक के मुख्य एक्टर आकाश देवव्रत पटेल ने अपने साथियों के साथ मिलकर आज की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं का मंचन किया जिनमें बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार एवं स्वच्छता अभियान आदि अनेक समस्याओं से संस्था के सभी सदस्यों ने अपने अभिनय द्वारा उपस्थित दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट मंजू ढंढारिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में रेलवे के डिविजनल कमर्शियल मैनेजर किशोर निखारे भी पहुंचे। कार्यक्रम की सराहना भी करते हुए क्लब को एेसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आभार व्यक्त करते हुए जेपी वर्मा महाविद्यालय के छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सचिव गुंजन अग्रवाल, रंजू जोबनपुतरा, रेखा सक्सेना, स्नेहा अग्रवाल, विभा अग्रवाल, राखी शर्मा, उषा भांगे, श्रावणी चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
