इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना मुरार के अपराध क्रमांक ८१०/१८ धारा ३०७,३२३,२९४,५०६,३४ भादवि में अपराध करने के बाद लगातार फरार चल रहे आरोपी मोहर सिंह पाल पुत्र रत्ती सिंह पाल उम्र५५ साल निवासी फूटी बेरक सुतारपुरा मुरार जिसकी गिरफ्तारी हेतु जिला न्यायालय ग्वालियर के द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था एवं ा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के द्वारा ३००० का इनाम घोषित किया गया था जिसके लिए पूर्व में भी लगातार पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही थी दिनांक ०४/०५/२०१९ को मुखबिर के द्वारा बताया गया कि आरोपी केंटोनमेंट क्षेत्र में देखा गया है पुलिस की साइबर टीम आरक्षक विस्व्वीर जाट एवं अभिषेक तिवारी एवं थाना मुरार के उनि सुरेंद्र सिंह भदोरिया,प्रआर राकेश मिश्रा, आर,लोकेंद्र कुशवाह आर, अनिल शर्मा,आर महावीर सिंह, आर नीर नीरज यादव,आर जयहिंद जादौन वाहन चालक आर भारत सिंह की मदद से आरोपी को कैंटोनमेंट स्कूल के पास से गिरफ्तार किया
