उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर । बिलासपुर जिले में 15 अगस्त को आजादी का 74वां पर्व हर्षोंल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर धनेन्द्र धु्रव रक्षित निरीक्षक के द्वारा केन्द्रीय जेल की बैण्ड के राष्ट्रगान की धुन पर राष्टीय सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए और तथा वर्दी धारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया।
मुख्य अतिथि श्री पटेल ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे उड़ाये गये। इसके पश्चात समारोह में कोराना महामारी से निपटने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स, राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, के अधिकारियों, कर्मचारियो, रेडक्रास के कार्यकताओं, एन.जी.ओ. को प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए दिन रात काम करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अमले का सम्मान करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन को शील्ड प्रदान किया गया।
समारोह में सशस्त्र पुलिस बल सकरी, जिला पुलिस बल पुरूष एवं जिला पुलिस बल महिला, जिला होम गार्ड पुरूष एवं जिला होम गार्ड महिला की टुकडिय़ा शामिल हुई।
इस अवसर पर बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चैहान, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, संभागायुक्त डॉ. संजय अंलग, आईजी पुलिस दीपंाशु काबरा, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं प्रशासनिक अधिकारी, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गढ़कलेवा का शुभारंभ
राज्य शासन के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कौशल विकास एवं जनशक्ति योजना विभाग के मंत्री उमेश पटेल ने आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में गढ़कलेवा केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन बोबरा, फरा, गुलगुला और अरसा का लुत्फ भी उठाया।
गढ़कलेवा का शुभांरभ करते हुए उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा के माध्यम से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खान-पान को आम जनता को उपलब्ध कराने और खानपान से संबंधित पारंपरिक ज्ञान पद्धतियों को सहेजने का कार्य होगा। गढ़कलेवा का संचालन बिलासा स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएगा। समूह में 12 सदस्य हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती सहोदरा सोनी ने बताया कि गढ़कलेवा का संचालन प्रतिदिन सवेरे 09 बजे से शाम 06 बजे तक किया जाएगा। यहां छत्तीसगढ़ के पांरपरिक व्यंजन जैसे चीला, फरा, बफौरी, चैसेला, धुसका, उड़द बड़ा, मूंग बड़ा, माडा पीठा, पान रोटी, गुलुगला, बबरा, पिडिया, औरसा, खाजा, पूरन लडडू, खुरमी, डेहरोरी, करी लडडू और पपची का विक्रय किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, आईजी पुलिस दीपांशु काबरा, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके एवं अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने गढ़कलेवा केन्द्र में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद चखा और व्यंजनों की प्रशंसा की।
संभागायुक्त डॉ.अलंग ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल एवं अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत गाया गया। संभागायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के पूर्व संभागायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टोरेट एवं कम्पोजिट बिल्डिंग में ध्वजारोहण
कलेक्टोरेट बिलासपुर एवं नए तथा पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उईके सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जिला कार्यालय एवं दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने कलेक्टर बंगला एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर में भी ध्वजारोहण किया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर के प्रांगण में न्यायमूर्ति प्रषांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण पश्चात् राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीषगण न्यायमूर्ति मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल, न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति पी.पी. साहू,, न्यायमूर्ति श्रीमती रजनी दुबे एवं पूर्व न्यायाधीष न्यायमूर्ति धीरेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल नीलमचंद सांखला, रजिस्ट्रार (विजिलेंस) दीपक कुमार तिवारी तथा रजिस्ट्री के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य ज्युडिषियल एकेडेमी के निदेषक के.एल. चरयाणी, एकेडमी के अन्य अधिकारीगण, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष श्रीनारायण सिंह, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव भानुप्रताप सिंह त्यागी, महाधिवक्ता, अति. महाधिवक्ता, राज्य विधिज्ञ परिषद के पदाधिकारीगण, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण इत्यादि बड़़ी संख्या उपस्थित रहे। कोरोना महामारी काल को देखते हुए ध्वजारोहण समारोह सोषल डिस्टेसिंग एवं शासन द्वारा निर्धारित अन्य मापदंडों का पालन करते हुए किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय सहित सभी मंडलों पर 74वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा व परंपरा के अनुसार दिनांक 15 अगस्त 2020 को मनाया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में प्रात: 09.00 बजे गौतम बनर्जी, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गौतम बनर्जी, महाप्रबंधक द्वारा मुख्य सुरक्षा आयुक्त अभिय नन्दन सिन्हा की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तद्उपरांत उन्होंने रेल सुरक्षा बल के जवानों, सिविल डिफेन्स एवं सेन्टजांस एम्बुलेंस के द्वारा तैयार किये गये आकर्षक परेड का निरीक्षण किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौतम बनर्जी ने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है जब हमारा देश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रुप में विश्व के मानचित्र पर उभरा था । आज का दिन उन सभी अमर शहीदों एवं अनाम देशभक्तों को याद करने का दिन है जिन्होनें आजादी की लड़ाई के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये । देश के अमर शहीदों के बलिदानों के फलस्वरुप हम सभी आज स्वतंत्र भारत के आजाद माहौल में अपना जीवन व्यतीत कर रहें है ।
विगत वित्तीय वर्ष 2019-20 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विभिन्न आयामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । 170 मिलियन टन है एवं 21 हजार करोड़ की आय अर्जित एवं 153 नये ट्रैक किलोमीटर का निर्माण किया गया है । खरसिया – कोरिछापर सेक्शन में नयी रेल लाईन का निर्माण कर इसे मालगाड़ी के लिए खोला गया है । इसके अलावा 117 किलोमीटर रेलवे विद्युतीकरण एवं 106 किलोमीटर ऑटो सिग्नलिंग के कार्य भी पूरे किये गये हैं ।
यात्री सुविधाओं की दृष्टि से 34 स्टेशनों में नये फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, 30 स्टेशनों में प्लेटफार्म का निर्माण एवं सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों में हाई स्पीड वाई-फाई लगाया गया है । बचाव और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विगत वित्तीय वर्ष में 28 मानवयुक्त समपार फाटक को बंद किया गया जबकि सभी मानव रहित लेवल क्रॉसिंग को पहले से ही खत्म किया जा चुका है । हमारे रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 315 भटके हुए बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाया गया । अन्त में उन्होनें रेल कर्मचारियों, उनके परिवार एवं उपस्थित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्वक सभी मंडलो, फील्ड कार्यालयो एवं वर्कशापों में मनाया गया ।
