उधारी को लेकर हत्या, दो घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

उधारी को लेकर हत्या, दो घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
बैतूल। उधारी को लेकर हत्या की वारदात को पुलिस ने मात्र दो घंटे में खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद ने आज पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा करते हुए बताया कि कल रात 26 मार्च को करीबन 2 बजे ग्राम ग्राम ग्वारीढ़ाना से सूचना मिली कि रामपाल मर्सकोले मर्दवानी रोड़ से ब्रजवाड़ा जाने वाली कच्ची सड़क पर घायल होकर रक्तरंजित अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली एवं चौकी प्रभारी पाढ़र के द्वारा अपने बल के साथ तत्काल मौके पर जाकर तस्दीक की गई। तब तक रामपाल मर्सकोले की मृत्यु हो चुकी थी तथा सिर मे पत्थर से कुचलने के चोट के निशान मौजूद थे । तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा घटना की जानकारी प्राप्त की गई ।
जानकारी अनुसार मृतक का लड़का फरियादी गौतम मर्सकोले ने रात करीबन 22 बजे उसके पिता मृतक रामपाल मर्सकोले को आरोपीगण गुलाब सलामे निवासी ग्राम पीसाजोड़ी और उसका एक साथी के द्वारा उधारी के रूपयों को लेकर झगड़ा करने और मारपीट कर मोटरसाइकिल मे साथ लेकर जाने की बात बताया । इस रिपोर्ट पर धारा 302, 201 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक बैतूल सिमाला प्रसाद के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये । अजाक डीएसपी विवेक गौतम, एसडीओपी बैतूल पल्लवी गौर के निर्देशन मे थाना कोतवाली की टीम गठित कर आरोपीगण की तत्काल तलाश की गई । आरोपी गुलाब सलामे पिता बृजा सलामे उम्र 28 साल निवासी ग्राम पीसाजोड़ी जिला बैतूल का प्रातः करीबन 4 बजे आठवां मील के करीब हाइवे पर पकड़ा गया । जिसे पुलिस अभिरक्षा मे लेकर थाना लाया गया और पूछताछ की गई जो वह शुरूआत में कभी कुछ कभी कुछ बताता रहा किन्तु जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर बताया कि मृतक रामपाल मर्सकोले उससे बार बार उधारी के रूपये माँगने के लिये घर पर आता था और बेइज्जती करता था। कल भी उसने उधारी के पैसे ग्राम पीसाजोड़ी मे घर पर आकर माँगा और गाँव वालों के सामने बेइज्जत किया था। इसलिये अपने भतीजा अमित उइके निवासी ग्राम छुरी के साथ रात मे मोटरसाइकिल से ग्राम ग्वारीढ़ाना गये और पहले मृतक रामपाल मर्सकोले को लाठी से मारकर चोट पहुँचाई फिर मोटरसाइकिल मे बिठाकर कच्चे रोड़ पर लेकर आये और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी और लाश वही फेंककर दोनों अलग अलग भाग गये थे। आरोपी गुलाब सलामे के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने से गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ की जा रही है । फरार आरोपी अमित उइके की तलाश हेतु पुलिस टीम लगी हुई है । जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा । हत्या के चंद घण्टे के अंदर आरोपी गुलाब सलामे को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम इस प्रकार है – निरी. संतोष पन्द्रे , उनि. विनोद शंकर यादव , उनि. विष्णु मौर्य , सउनि. राकेश तिवारी , प्रआर. जगदीश , प्रआर. ज्ञानसिंह , आर. लालसिंह , आर. आकाश , आर. मयूर, आर. अरूण , आर. निलेश , आर. अतुल , आर. नवीन , आर. राकेश , आर. चम्पालाल , आर. नरेन्द्र की भूमिका रही है ।
