उन्नाव रेप केस: SC ने कहा एम्स में बने अस्थाई कोर्ट, 15 दिन में चार्जशीट दाखिल करें CBI

नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) शुक्रवार को सुनवाई हुई. उन्नाव रेप केस मामले (Unnao Rape Case) में सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से कहा कि वह दिल्ली हाईकोर्ट की सलाह पर एम्स ( AIIMS) में अस्थाई कोर्ट बनाए, जिससे रोड असिडेंट मामले में वकील और पीड़िता का बयान दर्ज हो सके. सीबीआई (CBI) ने रेप और रोड असिडेंट मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 2 हफ्ते का समय मांगा है. 

सड़क हादसे की जांच पूरी करने के लिए सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से और समय मांगा. सड़क हादसे मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय और दिया है. वहीं, निचली अदालत ने कहा कि 45 दिन में ट्रायल पूरा नहीं हो सकता है, इसलिए थोड़ा सी समय और मुहैया कराया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत से कहा कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ट्रायल को पूरा करें. 

उन्नाव रेप मामले की पीड़िता की हालत अब स्थिर है और पिछले दिनों ही उसने सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. वह दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. 

आपको बता दें कि 28 जुलाई को एनएच-31 में कार ऐक्सिडेंट में घायल होने के बाद पीड़िता ने पहली बार पिछले दिनों सीबीआई के सामने अपना बयान दिया. रेप पीड़िता अपनी एक कार में अपने मौसी, चाची और वकील के साथ उन्नाव से रायबरेली जेल जा रही थी. तभी बीच रास्ते में ये हादसा हुआ था. 
 

Leave a Reply