उर्फी जावेद का फैशन सेंस आपका दिमाग चकरा देगा!

नई दिल्ली । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम बड़ी चर्चा में हैं और वो है एक्ट्रेस उर्फी जावेद। हाल ही में करण जौहर के शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नज़र आईं उर्फी जावेद ने लोगों पर अपनी बोल्डनेस की ऐसी छाप छोड़ी कि अब वो जहां जहां जाती हैं पैपराज़ी उनके पीछे–पीछे जाते हैं। फिर चाहें वो एयरपोर्ट पर हों या पार्टी में। उर्फी अपनी बोल्डनेस और रिवीलिंग कपड़ों की वजह से लगातार खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की एक से बढ़कर एक फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, फिर चाहें उस फोटो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया हो या फिर वो कहीं स्पॉट हुई हों।
कई बार उर्फी को इस बोल्डनेस की वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है, लेकिन एक्ट्रेस इन सारी चीज़ों को नज़रअंदाज़ करते हुए अपने फैंस को एंटरटेन रखना जारी रखती हैं। आज हम आपको दिखाते हैं उर्फी जावेद की 25 ऐसी फोटोज़ जिनमें एक्ट्रेस का अजीबो–गरीब फैशन सेंस नज़र आ रहा। कई बार इन कपड़ों की वजह से उर्फी ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
