उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने नामांकन दाखिल किया, बहन को सपोर्ट करने पहुंचे संजय दत्त

मुंबई. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई में कांग्रेस की दो महिला उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें उत्तर मुंबई सीट से उर्मिला मातोंडकर और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से प्रिया दत्त शामिल हैं। उर्मिला जहां कांग्रेस नेता संजय निरुपम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची थीं, वहीं प्रिया दत्त अपने भाई संजय दत्त के साथ नॉमिनेशन ने लिए पहुंची। 
सोमवार सुबह प्रिया भाई संजय के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचीं और वहां नामांकन किया। इस सीट से प्रिया दत्त की लड़ाई भाजपा की मौजूदा सांसद पूनम महाजन से है। वहीं उर्मिला की लड़ाई इस सीट से वर्तमान भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी से है। उर्मिला कार में सवार होकर कलेक्टर ऑफिस पहुंची और नामांकन दाखिल किया।

अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त और नर्गिस की बेटी प्रिया दत्त का जन्म 28 अगस्त 1966 को हुआ। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के सोफिया कॉलेज से समाज शास्त्र में बीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रिया ने टेलीविजन और वीडियो के क्षेत्र में काम किया और मीडिया आर्ट्स का केंद्र माने जाने वाले न्यूयॉर्क से इसकी पढ़ाई की लेकिन उन्हें इससे ज्यादा राजनीति और समाजसेवा में रूचि थी। इसलिए उन्होंने इसे ही करियर बनाया।

Leave a Reply