एक महिला तीन बच्चों समेत कुंड में कूदी, चारों की मौत

बीकानेर। शहर के पास लूणकरणसर में एक महिला तीन बच्चों के साथ कुंड में कूद गई। कुंड में डूबने से चारों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद गांव वालों की मदद से चारों शवों को कुंड से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी अनुसार मामला लूणकरणसर के ऊंचाईडा गांव का है। जहां एक महिला तीन बच्चों के साथ अचानक कुंड में कूद गई। आसपास मौजूद लोग जब तक उन्हे बचाने पहुंचे, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो बच्चियां, एक बच्चा और महिला शामिल है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
