एक साल पहले लव मैरिज की थी; हत्या के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा और बोला-पत्नी बीमार है,

एक साल पहले लव मैरिज की थी; हत्या के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा और बोला-पत्नी बीमार है, 30 दिन बाद पीएम रिपोर्ट आई तो पकड़ा गया
छिंदवाड़ा में एक पति बेरहम और शातिर निकला। पहले पत्नी की चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी। मामले को छिपाने के लिए शव लेकर अस्पताल पहुंच गया। डाॅक्टर से कहा कि पत्नी बीमार है। डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत बता दिया। नवविवाहित होने के बाद पुलिस को सूचना देकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 30 दिन बाद पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आई, जिसमें गला घोंट कर हत्या की गई है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की।
पुलिस ने बताया कि दमुआ नंबर आठ निवासी सिद्धार्थ उर्फ बिट्टू हलदार (20) ने दूसरे धर्म में जाकर रिजवाना (20) से एक साल पूर्व लव मैरिज की थी। विवाह के बाद रिजवाना का नाम सीमा हलदार रखा गया था। सीमा ने किसी काम के लिए 15 सौ रुपए मांगे थे और बाहर घूमाने की जीद करने लगी थी। इसी बात को लेकर 25 फरवरी को दोनों में विवाद हुआ। सिद्धार्थ ने उसकी चुनरी से गला घोंट कर हत्या कर दी। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस को धोखा देेने के लिए अस्पताल पहुंच गया। वहां पर डॉक्टर को बताया गया कि सीमा बीमार है। डॉक्टर ने चेक करते ही उसे मृत बता दिया।
पीएम की रिपोर्ट से पकड़ा गया
पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी और उसके परिजनों ने बीमारी की बात कही। पुलिस भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने लगी। आरोपी को लगा कि वह बच गए हैं। लेकिन 25 मार्च को पुलिस के पास पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पहुंची, तो पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने पति सिद्धार्थ को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। वह पुरानी बात ही बताता रहा। पुलिस ने जब सख्ती की और पीएम रिपोर्ट उसके सामने रखी तो वह टूट गया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
बेरोजगार है, एक साल पहले की थी लव मैरिज
आरोपी सिद्धार्थ बेरोजगार है। उसने एक साल पहले रिजवाना से लव मैरिज की थी। वह दूसरी धर्म की थी। बाद में रिजवाना का नाम सीमा रख दिया गया। सिद्धार्थ परिवार के साथ ही रहता था। बेरोजगार होने की वजह से सीमा से अकसर उसका विवाद होने लगा था।
