एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश, दो की हालत नाजुक

राजनांदगांव. गाजियाबाद (ghaziabad) में हुए सामूहिक आत्महत्या (Mass Suicide) के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के एक परिवार ने भी खुदकुशी की कोशिश की है. माता-पिता और बच्चे ने जहर खाकर खुदकुशी (Suicide) की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि मां और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है तो वहीं बेटे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. इस घटना के पीछे की वजह चिटफंड कंपनी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है . शक्तिनगर इलाके की ये पूरी घटना है. कोतवाली पुलिस (Police) इस मामले की जांच कर रही है.
बेटे को भी खिलाया जहर!
कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र चतुर्वेदी से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के शक्तिनगर इलाके के रहने वाले विनाय पौरानिक, उनकी पत्नी वृंदा पौरानिक और बेटे वेदांत पौरानिक ने मंगलवार सुबह तकरीबन 10.30 जहर का सेवर कर लिया. आस-पास के लोगों की सहायत के सभी को अस्पताल लाया गया. फिर पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माता और पिता ने पहले जहर खाया फिर अपने बच्चे को भी जहर खिलाया दिया.
चिटफंड से जुड़ा है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विनायक पौरानिक आदर्श क्रेडिट कॉर्पोरेटिव सोसायटी कंपनी में काम करता था. कंपनी लोगों को आरडी और एफडी के तहर लोगों को ब्याज का पैसा दिया करती थी. इस कंपनी का हेड ऑफिस गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है. विनाय यहां एजेंट का काम करता था. विनाय के तकरीबन 50 से 60 लोगों से पैसे जमा कराए थे. कुछ समय तक कंपनी से लगातार ब्याज के पैसा आता रहा. लेकिन पिछले एक साल से कंपनी से पैसे आना बंद हो गया.
पैसों के लिए बन रहा था दबाव
बताया जा रहा है कि अपने पैसों के लिए लोग रोजाना विनायक से संपर्क करने लगे. पैसों को लेकर हर रोज उस पर दबाव बढ़ता जा रहा था. विनाय लोगों का पैसा वापस नहीं कर पा रहा था और काफी दिनों से परेशान चल रहा था. इस वजह से उसने परिवार के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की है.
कंपनी के खिलाफ है केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक आदर्श क्रेडिट कॉर्पोरेटिव सोसायटी के खिलाफ गुजरात में भी केस दर्ज है. कंपनी के 18 डायरेक्टर में से 11 जेल में हैं. सभी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में केस भी चल रहा है. फिलहाल परिवार के सभी लोग अस्पताल में भर्ती हैं. होश आने के बाद पुलिस बयान लेगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है.
