एटीएम कार्ड बदलकर लगाई चपत

जयपुर । बजाज नगर थाना इलाके में एक युवक को अनजान व्यक्ति से मदद लेना बहुत भारी पड़ गया। जहां एटीएम से रुपए निकालने गए एक युवक को मशीन खराब होने की कहकर अज्ञात युवक ने उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और कुछ देर बाद पीडि़त के एटीएम से दो बार में 50 हजार रुपए की नकदी निकाल ली। वारदात का पता पीडि़त को मोबाइल आए मैसेज से चला। इस पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
जांच अधिकारी हैड कास्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि ठगी का शिकार रविन्द्र कुमार जैन निवासी हिम्मत नगर टोक रोड ने मामला दर्ज करवाया कि वह एक मई को थाना इलाके के न्यू लाईट कॉलोनी टोक रोड एसबीआई एटीएम पर रुपए निकालने के लिए आया था । वहां जैसे ही एटीएम में कार्ड डाला पासवर्ड लिखने के बाद अचानक हैग हो गया। काफी मशक्कत करने के बाद भी रुपए नहीं निकले तो पास ही खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि शायद यह एटीएम खराब हो गया है और पीडि़त की मदद करने के लिए उसका एटीएम लेकर मशीन डाला और उसे 10 हजार रुपए की नकदी निकाल कर दे दी और उसका ध्यान बटाकर उसका एटीएम कार्ड बदला और दूसरा दे दिया, जैसे लेकर वह आ गया। जिसके बाद पीडित घर आ गया। कुछ देर बाद पीडि़त के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके एटीएम से 10 हजार रुपए की नकदी व 40 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए है। जब पीडि़त ने अपना एटीएम देखा तो वह बदला हुआ था। इस पर पीडि़त थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए है वहां से सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाल रही है।
