एनआरसी NRC: फाइनल लिस्ट में पूर्व राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के परिवार का नाम नहीं

गुवाहटी: असम (Assam) में जारी की गई एनआरसी (National Citizenship Register) लिस्ट की फाइनल सूची से 19 लाख से ज्यादा लोग बाहर हो गए हैं. इन 19 लाख लोगों में देश के पांचवें राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद के परिवार वाले भी शामिल हैं. 31 अगस्त को एनआरसी का अंतिम सूची जारी हुआ इस सूची में भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का परिवार के चार सदस्य का नाम ही नहीं आया है.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद के चचेरे भाई इकरामुद्दीन अली अहमद के बेटा रियाजुद्दीन अली अहमद के परिवार का नाम एनआरसी के अंतिम सूची में नहीं आया है जो असम के कामरूप जिले के रंगिया के रहने वाले हैं. इस संबंध में रियाजुद्दीन का कहना है कि मैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का भतीजा हूं और मेरा नाम एनआरसी के लिस्ट में नहीं है जिसको लेकर मैं काफी परेशान हूं.
पूर्व राष्ट्रपति के भाई इकरामुद्दीन अहमद के पोते साजिद अली ने कहा, "हम इस देश की जाने-माने परिवार से हैं. फिर भी हमारा नाम एनआरसी में नहीं है. हमें बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है." साजिद अली के अलावा उनके पिता गियाउद्दीन अहमद, मां अकिमा और भाई वाजिद का नाम एनआरसी की अंतिम सूची में नहीं है.
परिवार के सदस्यों ने जुलाई में आई ड्राफ्ट लिस्ट में नाम न आने पर एनआरसी प्राधिकरण में दस्तावेज जमा कराए थे. साजिद ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि फाइनल एनआरसी में हमारे नाम आ जाएंगे लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ." सज्जाद और उनकी मां ने प्राधिकरण से उनके मामले पर पुनर्विचार का अनुरोध किया.
