एनबीसीसी की नीलामी को लेकर  9 को चर्चा करेगी जेपी इन्फ्राटेक

नई दिल्ली । कर्ज के बोझ से दबी जेपी इन्फ्राटेक का क्रेडिटर पैनल नौ मई को बैठक करने वाला है। इसमें एनबीसीसी द्वारा जेपी इन्फ्राटेक के अधिग्रहण और नीलामी पर चर्चा होगी। इससे पहले शुक्रवार को बैठक बुलाई गई थी जिसमें समिति ने सुरक्षा रीयल्टी ग्रुप की बोली को खारिज कर दिया। एनबीसीसी के अलावा सुरक्षा रीयल्टी अकेला खरीदार था। इसे सरकार से मंजूरी नहीं मिल सकी थी। जेपी इन्फ्राटेक के इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल अनुज जैन ने शेयर बाजार को बताया कि कर्जदाताओं की समिति की नौ मई को बैठक बुलाई गई है। हालांकि बैठक के एजेंडा के बारे में इसमें नहीं बताया है। सूत्रों का कहना है कि समिति एनबीसीसी की पेशकश पर विचार करेगी। समिति सुरक्षा ग्रुप को लेकर हुए मतदान के परिणाम पर भी चर्चा कर सकती है। इस बीच दिवाला एवं ऋणशोधन प्रक्रिया पूरी करने की अदालत की समयसीमा छह मई को समाप्त हो रही है। कर्जदाताओं ने समयसीमा बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply