एमपी नगर में सुपरवाइजर को गोली मारी, हुई मौत

भोपाल ।  शहर के व्यावसा‎यिक क्षेत्र एमपी नगर  में ‎मामूली ‎विवाद सुरक्षा ‎गार्ड ने अपने सुपरवाइजर को गोली मार दी। इससे सुपरवाइजर की मौत हो गई। आरोपी एमपी नगर थाना क्षेत्र में एक बिल्‍डिंग के सिक्‍युरिटी गार्ड की नौकरी करता था। घटना गुरुवार सुबह की है। बताया जाता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर सुबह कहासुनी हुई थी, जिससे आक्रोश में आकर गार्ड ने सुपरवाइजर को गोली मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि एक सुबह 0930 बजे करीब निर्माण सदन में तैनात गार्ड मयंक तिवारी और गार्ड सुपरवाइजर राजकुमार ठाकुर के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर मयंक ने बंदूक उठाई और राजकुमार को निशाना बनाते हुए फायर कर दिया। गोली राजकुमार के सीने व पेट में दाहिने तरफ लगी। उसे तत्काल जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों गार्ड सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से निर्माण सदन में तैनात किए गए थे। उधर जहांगीराबाद की रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित उसका दूर का रिश्तेदार है, जिसने उसे होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बनाकर उसके पति को वीडियो भेजने की धमकी देकर उसका लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपित पीड़िता से पैसे व गहने भी हड़प चुका है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply