एमपी में अब तक 12.85 % वोटिंग, यहां मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प, मामला दर्ज

भोपाल। प्रदेश में तीसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है| मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस दौरान एक करोड़ 44 लाख मतदाता 138 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14 महिला और 124 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। यहां 16 जिलों में 18 हजार 141 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए केंद्र और राज्य के 45 हजार 53 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान के दिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 446 क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई हैं, तो इस चरण में आने वाले जिलों के 101 अंतरराज्यीय और 128 अंतरजिला नाके सील कर दिए गए हैं।
ग्वालियर-चंबल में बड़े नेताओं को किया नजरबंद
ग्वालियर-चंबल इलाके में बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें सिर्फ वोट देने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस पूर्व विधायक हेमंत कटारे सहित कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, यहां होने वाले हर चुनाव में इसी तरह नेताओं को नजरबंद किया जाता रहा है। विधानसभा चुनाव में भी सभी बड़े नेताओं को एक साथ नजरबन्द कर दिया गया था|
सुबह 10 बजे तक प्रदेश की आठ सदस्यीय 12.60 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मुरैना 10.92, भिंड 9.76, ग्वालियर 10.37, गुना 15.97, सागर 13.07, विदिशा 15.32, भोपाल 10.78, राजगढ़ 15.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया।

पोहरी में वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी में विवाद सामने आया है| यहां वोट डालने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है| मामला पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम लोखरी मतदान क्रमान 161 का है, जहां पर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने को लेकर आदिवासी व यादवों में झड़प की बात सामने आई। आदिवासियों ने आरोप लगाया है कि यादव समाज के लोग लाठी के दम पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बन रहे थे, जब आदिवासी नहीं माने तो लाठियों से यादवों द्वारा महिला व पुरुषों की पटाई की गई। इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस प्रशासन पुहंच गया था, इसके बाद महिला और पुरुषों को मेडिकल के लिए ले जाया गया। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

ग्वालियर : बूथ क्रमांक 159 पर विवाद, पार्षद ब्रजेश गुप्ता ने लगाया बीएलओ पर लिस्ट में से नाम काटने का आरोप, वोटर जितेंद्र शर्मा ने भी कहा मेरे भी नाम लिस्ट मे नही बही बीएलओ प्रभुदयाल धानुक ने आरोप गलत बताते हुए कहा यह पते पर नही रहते इसलियें नाम हटाये
भिण्ड- भाजपा से पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भी किया गया नजरबंद। घर के अंदर किया गया नजरबंद। एक सब इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मी बैठे घर के बाहर।
ग्वालियर-बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने परिवार के साथ मतदान किया
अशोक सिंह ने जिस स्कूल में पढ़े वहीँ डाला वोट
ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती राजेंश रानी सिंह और अपनी दो पुत्रियों के साथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया । श्री सिंह इसी स्कूल के छात्र भी राह चुके है ।
इनके बीच मुकाबला-
| लोकसभा क्षेत्र | भाजपा | कांग्रेस |
| भोपाल | प्रज्ञा ठाकुर | दिग्विजय सिंह |
| गुना | केपी यादव | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
| मुरैना | नरेंद्र सिंह तोमर | राम निवास रावत |
| ग्वालियर | विवेक शेजवलकर | अशोक सिंह |
| भिंड | संध्या राय | देवाशीष जारड़िया |
| सागर | राज बहादुरसिंह | प्रभांशु सिंह ठाकुर |
| राजगढ़ | रोडमल नागर | मोना सुस्तानी |
| विदिशा | रमाकांत भार्गव | शैलेंद्र पटेल |
ग्वालियर- बीजेपी के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने किया मतदान
– मानसिंह चोराहे स्थित ओल्ड रेस्ट हाउस पर किया मतदान
– एमपी की 29 सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा
11.69 प्रतिशत मतदान
मध्यप्रदेश की आठ सीटों पर अब तक 11.69 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरैना में 10.92 प्रतिशत, भिंड में 9.76 प्रतिशत, ग्वालियर में 10.37 प्रतिशत, गुना में 12.37 प्रतिशत, सागर में 12.87 प्रतिशत, विदिशा में 13.01 प्रतिशत, भोपाल में 9.94 प्रतिशत और रायगढ़ में 15.18 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
भिंड- कलेक्टर जे विजय कुमार व पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने भी किया मतदान।
