एम्‍स की दूसरी मंज‍िल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 34 गाड़ि‍यां आग बुझाने में जुटीं

नई दि‍ल्‍ली: अखि‍ल भारतीय आयुर्वि‍ज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) में शनिवार शाम को पहली और दूसरी मंज‍िल पर आग पीसी ब्‍लॉक में लग गई. ये आग इमरजेंसी वॉर्ड के पास में लगी. आग लगने के कारण इमरजेंसी लैब को बंद कर दिया गया. आग लगने की इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्‍या में फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां पहुंच गई हैं.

इमरजेंसी वॉर्ड से मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है. इसके बाद वॉर्ड को बंद कर दिया गया. इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए 34 गाड़ि‍यां मौके पर मौजूद हैं. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्क‍िट के कारण ये आग लगी है. हालांकि अभी इस बारे में आध‍िकार‍िक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है. अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.50 के पास उन्हें घटना के बारे में फोन आया. एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "आग बुझाने के लिए अग्निशमन की 34 गाड़ियों को लगाया गया. आग पर काबू पा लिया गया है और स्थल को ठंढ़ा किया जा रहा है."

अस्पताल से मरीजों को कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है जबकि इमरजेंसी लैब, सुपरस्पेशिएलिटी ओपीडी वार्ड तथा एबीआई को बंद कर दिया गया है. मरीजों को एम्‍स के इमरजेंसी से सफदरजंग अस्‍पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.
 

Leave a Reply