एम.वाय. अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के लिए ब्राम्हण सेवा संगठन द्वारा दवाईयां भेंट

इन्दौर । ब्राम्हण सेवा संगठन की सहयोगी इकाई निरामय सेवा संजीवन द्वारा लगातार छठी बार एम.वाय. अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के लिए लगभग 25 हजार रूपए मूल्य की दवाईयां सहायता सीनियर सिटीजन ग्रुप को भेंट की गई।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के मार्गदर्शक पं. कैलाश-गीता त्रिवेदी एवं संगीता-सत्येंद्र शर्मा ने अपने विवाह की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तथा श्रीमती ममता राजेंद्र शर्मा एवं पं. मोनिल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर उक्त दवाईयां प्रदान की है। कार्यक्रम में पं. पंकज मिश्र, सहायता समूह के अशोक चैरड़िया, पं. सचिन शर्मा, जितेंद्र व्यास, प्रदीप शर्मा, श्याम दुबे एवं प्रकाश शर्मा सहित अनेक बंधु उपस्थित थे। संस्था द्वारा संचालित जीवन रक्षक उपकरण बैंक योजना एवं गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा की भी प्रशंसा की गई। दाहोद के पं. योगेश जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। अंत में गुणवंत होलकर ने आभार माना।
