एयरटेल और ह्यूजेस देश में एक करेंगे वीसैट उपग्रह का परिचालन

नई दिल्ली । दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल और ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया देश में अपने वीसैट (वेरी स्मॉल अपर्चर टर्मिनल) उपग्रह परिचालन को मिलाकर एक करेंगी। ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया लिमिटेड, ब्राडबैंड उपग्रह नेटवर्क और सेवा प्रदाता ह्यूजेज नेटवर्क सिस्टम्स की अनुषंगी कंपनी है। इस नई बनी इकाई में ह्यूजेज के पास बहुलांश स्वामित्व होगा जबकि एयरटेल के पास महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होगी। हालांकि कंपनी ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी साझा नहीं की है। वीसैट का उपयोग व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों को उपग्रह आधारित दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं देने के लिए किया जाता है।
