एयरपोर्ट पर कार पार्क नहीं करने के बावजूद चार्ज मांगने पर प्रहलाद मोदी का हंगामा

अहमदाबाद | शहर का हवाई अड्डे का संचालन जब से अदाणी ग्रुप के हाथ आया है, तब से कोई न कोई विवाद हो रहा है| अदाणी ग्रुप की ओर से हवाई अड्डे पर चार्ज वसूलने को लेकर एक विवाद सामने आया है| जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी से कार पार्क का चार्ज मांगा गया| जबकि उनकी कार एयरपोर्ट पर पार्क ही नहीं की गई थी| चार्ज मांगे जाने पर प्रहलाद मोदी के हंगामा करने पर उन्हें बिना चार्ज लिए है जाने दिया गया| बीते दिन प्रहलाद मोदी हरिद्वार से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे और एयरपोर्ट के बाहर सड़क पर खड़े ड्राइवर को कार लेकर बुला लिया| कार आते ही प्रहलाद मोदी उसमें सवार हो गए और कार एयरपोर्ट से चल पड़ी| लेकिन पार्किंग टोल बूथ पर अदाणी ग्रुप कर्मचारियों ने उनकी कार रोक ली और पार्किंग चार्ज के तौर रु. 90 मांगे| लेकिन प्रहलाद मोदी ने पार्किंग चार्ज देने से यह कहते हुए मना कर दिया कि जब उनकी कार एयरपोर्ट परिसर में पार्क ही नहीं की गई तो वह चार्ज किस बात का दें| प्रहलाद मोदी ने कहा कि वे हमेशा कार एयरपोर्ट के बाहर सड़क रुकवाते हैं और टर्मिनल में आने के बाद कार लेकर ड्राइवर को अंदर बुलाते हैं| कार आते ही उसमें सवार होकर घर के लिए रवाना हो जाता हूं| प्रहलाद मोदी ने कहा कि कार उतनी देर रुकती है, जब तक वह कार में बैठ नहीं जाते| जब कार पार्क ही नहीं की गई तो वह चार्ज क्यों भरे? प्रहलाद मोदी ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों को भी लताड़ लगाई| हंगामा बढ़ता देख आखिरकार प्रहलाद मोदी को बगैर पार्किंग चार्ज लिए वहां से रवाना कर दिया गया|

Leave a Reply