एयरपोर्ट से बैरंग लौटे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर में नहीं मिल सकी जगह

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए 6 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा 14, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7 और राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं. पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, धौरहरा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बहराइच, कैसरगंज, बाराबंकी, फैजाबाद, गोंडा और बाराबंकी में वोटिंग होगी जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर, सारण, सीतामढ़ी, हाजीपुर और मधुबनी में वोट डाले जाएंगे.
इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अर्जुनराम मेघवाल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयंत सिन्हा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूनम सिन्हा, शकील अहमद, पशुपति कुमार पारस, राजीव प्रताप रूडी, अर्जुन मुंडा, सुबोधकांत सहाय समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होगा.aबिहार की राजनीति में 'तेज अध्याय' लगातार जारी है. इस कड़ी में लालू के बड़े बेटे और पूर्व स्वस्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी के लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं. दरअसल तेजप्रताप यादव को रविवार को चुनाव प्रचार के लिए अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ गोपालगंज जाना था, लेकिन ऐसा हो न सका.
इसके बाद तेजप्रताप इसकी जानकारी दी. तेजप्रताप ने न्यूज 18 से कहा कि पार्टी के ही कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि तेजस्वी के साथ मैं चुनाव प्रचार करूं. इसी कारण पार्टी के ही कुछ लोगों ने मुझे हेलीकॉप्टर का बोर्डिंग पास नहीं दिया. अपने छोटे भाई के साथ प्रचार के लिए नहीं जा पाने के बाद तेजप्रताप एयरपोर्ट से बैरंग वापस लोट गए.
तेजप्रताप अपने भाई तेजस्वी के साथ नहीं जा पाने से काफी नाराज दिखे. उन्होंने बताया कि मुझे यानी तेजप्रताप और तेजस्वी को एक साथ हेलिकॉप्टर से गोपालगंज और महाराजगंज में चुनावी सभा करनी थी, लेकिन मैं अपने भाई के साथ नहीं जा सका. मालूम हो कि दोनों भाइयों के बीच मनमुटाव की खबरें बहुत दिनों से आ रही हैं. इससे पहले तेजप्रताप ने शनिवार को अपनी मां राबड़ी देवी के साथ मनेर और पाटलिपुत्र लोकसभा इलाके में बहन मीसा भारती के लिए वोट मांगे थे.
