एयर डेक्कन के शेयर होल्डर फारुख सरकार ने खाया ज़हर, हालत नाजुक

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में रहने वाले मध्यप्रदेश के जाने माने बिजनेस मैन फारुख सरकार उर्फ पिंटी ने माता मंदिर में अपने निवास पर बुधवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनो को हादसे की जानकारी लगी, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि उन्होंने जहर क्यों खाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो फारुख की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उन्हें जल्द ही इलाज के लिए दिल्ली रैफर किया जा सकता है।
