एसएससी ने परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी प्रध्यापक एग्जामिनेशन परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट एसएससी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जारी कर दिया है।
इस नोटिफिकेशन में भर्ती की कुल संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां और योग्यता की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार नोटिफिकेशन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते जिसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट एसएससी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाएं।
होमपेज पर, ‘एसएससी जेएचटी 2019 नोटिफिकेशन ’ पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
होमपेज पर वापस जाएं।
‘अप्लाई ऑनलाइन ’ पर क्लिक करें।
‘जेएचटी’ कॉलम पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र को सही तरीके से भरें।
भविष्य के लिए फॉर्म डाउनलोड करें।
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2017 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। स्किल टेस्ट का आयोजन 20 सितंबर, 2019 तक होगा।
जो उम्मीदवार स्किल टेस्ट में शामिल हो रहे हैं वह एडमिट कार्ड क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकते हैं. इसी के साथ उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भी हिस्सा लेना होगा। टीयर I और टीयर II परीक्षा में योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
स्किल टेस्ट का आयोजन डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)के लिए किया जाएगा। वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सॉर्टिंग असिस्टेंट (जेएसए) और पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट पोस्ट के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
टीयर I और टियर II परीक्षा में अंकों के आधार पर, सी और एजी विभाग में डीईटो पद के लिए स्किल टेस्ट के लिए 1427 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
वहीं 229 उम्मीदवारों को सी और एजी के अलावा अन्य विभाग में डिईएएस पद के लिए स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। इसी के साथ टाइपिंग टेस्ट के लिए, 33,967 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
डीईओ पद के लिए स्किल टेस्ट का समय 15 मिनट और टाइपिंग टेस्ट का समय 10 मिनट का होगा। जो उम्मीदवार ये परीक्षा देने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट जाएं
स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर चेक करें
अब एक नया पेज खुलेगा
अब क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाएं
लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई जानकारियां भरें.
भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।
