एसपी हुए सख्त, कई अपराधी पहुंचे जेल

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर की शक्ति का असर उनके अधीनस्थ प्रभारी निरीक्षकों और थाना प्रभारियों पर दिखने लगा है उनके आदेश पर चलाये गये अपराधियों के विरुद्ध अभियान में बीती रात पुलिस को कई अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। जानकारी के अनुसार, थाना कुर्सी पुलिस ने बीती रात धारा एनआई एक्ट में वांछित चल रहे दिनेश त्रिपाठी प्रोप्राराइटर आरपी पिन्टर इण्डस्ट्रीरियल ऐरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि कोतवाली देवा पुलिस ने गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपी मो. मुस्लिम पुत्र स्व. अब्दुल निवासी कबड़ियन बेहटा थाना गुडम्बा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उसके पास से 550 ग्राम गांजा बरामद करके एनडीपीएस एक्ट मुकदमें के तहत जेल भेज दिया। एण्टी रोमियों टीम ने थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम कलियनपुरवा निवासी सुभाषचन्द्र पुत्र श्यामलाल को स्कूली छात्राओं से छीटाकशी करने के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी है।
बाइक समेत चोर गिरफ्तार
बाराबंकी। कोतवाली देवा पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर चोरी के एक मुकदमें में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की बाइक बरामद करने के साथ जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम सोल्जरपुर निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोनू पुत्र शिवगोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
