ऐसा मंदिर जिसका सातवां दरवाजा खुलते ही आ जाएगी प्रलय, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

ये दुनिया जब से अस्तित्व में आई है तभी से धरती पर हो रही सारी घटनाओं की जानकारी हमें कहीं न कहीं मिलती है. इतिहास के अंदर बहुत कुछ समाया हुआ है जिसके बारे में हम आज भी अनजान हैं और उसे जानने की इच्छा लेकर इतिहास के पन्नों को खंगाल रहे हैं. देश में बहुत से प्राचीन मंदिर हैं जो हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं और आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में बताते हैं. लेकिन कुछ ऐसी प्रचलित कथाएं हैं जिनको लेकर हमारे मन में डर भी बना हुआ है. एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि, अगर इसका सातवां दरवाजा खुल गया तो दुनिया में प्रलय आ जाएगी और सबकुछ खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही ये भी कहा जाता है कि, इसके छह दरवाजे खुल चुके हैं और अब सिर्फ एक दरवाजा बचा है. तो आइये जानते हैं आखिर इस मंदिर का क्या रहस्य है और इसके पीछे की क्या सच्चाई है?

जिस मंदिर की बात की जा रही है वो केरल राज्य में बना हुआ है और इसे पद्मनाभस्वामी  मंदिर के नाम से जाना जाता है. यहां पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और इसके अंदर एक गर्भगृह है जहां पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित की गई है.
यहां पर भगवान विष्णु शेषनाग के ऊपर विराजमान हैं और शयन अवस्था में हैं. इस मंदिर के बारे में कहा जाता कि, ये दुनिया का सबसे अमीर मंदिर हैं और यहां पर बेशुमार दौलत है. इस मंदिर की कुल संपत्ति करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये के आसपास है.
त्रावणकोर में बना यह मंदिर 1947 के बाद भी शाही परिवार के हाथ में था. जिसपर सरकार की तरफ से कोई अधिकार नहीं जमाया गया था. मंदिर की देखभाल व अन्य व्यवस्था के लिए यहां का शाही परिवार ही इसकी जिम्मेदारी संभाल रहा था. और एक निजी संस्था इसकी देखरेख करती थी. इस मंदिर में बने सात दरवाजों में छह अबतक खुल चुके हैं लेकिन अब जनता सातवें दरवाजे को खोलने की मांग कर रही है. जिसपर विचार किया जा रहा है. लेकिन सातवें दरवाजे को लेकर कई सारी भ्रांतियां भी लोगों के बीच चल रही हैं.

इस दरवाजे की विशेषता ये है कि, इसे खोलने के लिए गरुड़ मंत्र का उच्चारण करना होगा जिसे कोई सिद्ध पुरुष ही करेगा. उसके अलावा कोई उपाय नहीं है. लेकिन लोगों का मानना है कि सातवां दरवाजा खुलने से दुनिया में तबाही आ सकती है. जिसको लेकर लोगों के अंदर एक डर भी बना हुआ है.

 

Leave a Reply