ऐसे एक मेडिकल स्टूडेंट बन गई मिस वर्ल्ड, ये था डाइट और वर्कआउट प्लान

पानीपत। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर की लाइफ पिछले एक साल में तेजी से बदली है। एक मेडिकल स्टूडेंट से ब्यूटी क्वीन बनी मानुषी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। उसने वर्क आउट से लेकर डाइट तक का पूरा ख्याल रखा। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड की पूरी तैयारी की। उसने भले ही मेडिकल कॉलेज में क्लास मिस की हों लेकिन पढ़ना फिर भी नहीं छोड़ा। पढ़ाई और मिस वर्ल्ड की तैयारी एक साथ की। इस तरह ही वह यह मुकाम हासिल कर सकी। पढ़िए कैसे एक नॉर्मल लड़की बन गई मिस वर्ल्ड…
– मानुषी की स्कूलिंग दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से हुई। इसके बाद उसने मेडिकल की पढ़ाई के लिए वर्ष-2015 में सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया।
– इसके बाद दिसंबर 2016 में मेडिकल कॉलेज में मिस कैंपस प्रिंसेस का खिताब जीता।
– यहीं उसे ब्यूटी क्वीन बनने का सफर शुरू हुआ। एक इंटरव्यू में मानुषी ने बताया कि चंडीगढ़ में हुए मिस इंडिया कांटेस्ट के अॉडिशन का पता चला तो मेरे परिवार ने मुझे ट्राई करने के लिए कहा। उन्होंने मुझे अपना लक आजमाने की सलाह दी।
– मानुषी ने बताया कि ऑडिशन में सिलेक्ट होने के बाद ही उसकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव आया।
– जब पूरा हॉस्टल सोता था तो मैं जल्दी उठकर मिस इंडिया कांटेस्ट के लिए तैयारी करती थी। जल्दी उठकर वर्क आउट करती थी और फिर क्लास लगाती थी।
– जब दूसरे स्टूडेंट कॉलेज के बाद पढ़ाई करते थे तो मैं फिर तैयारी करती थी और रात में पढ़ाई करती थी।
– मानुषी का कहना है कि उसने तैयारी के साथ-साथ पढ़ना कभी नहीं छोड़ा। हररोज पढ़ाई की।
– इसके बाद मानुषी ने अप्रैल 2017 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
मिस इंडिया बनी तो मिस वर्ल्ड के लिए कॉलेज से लिया ब्रेक
– मिस इंडिया बनने के बाद मानुषी ने मिस वर्ल्ड के लिए तैयारी करनी शुरू की।
– इस तैयारी में मेडिकल की पढ़ाई आड़े आ रही थी। मानुषी ने कॉलेज से छुट्टी की तैयारी की।
– इसके लिए कॉलेज ने उसका पूरा साथ दिया। कॉलेज ने मानुषी की छुट्टी अप्रूव की।
– इस दौरान मानुषी ने अलग-अलग जगह मिस वर्ल्ड के लिए तैयारी की और यह खिताब अपने नाम किया।
ये था मानुषी का डाइट और वर्क आउट प्लान
– मानुषी सप्ताह में चार से पांच बार वर्क आउट करती थी।
– मशहूर न्यूट्रिशियन नमामी अग्रवाल ने मानुषी का डाइट चार्ट डिजाइन किया था।
– मानुषी 8 घंटे की नींद लेती थी और सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल फोन अॉफ कर देती थी।
– मानुषी दिन भर में 3 लीटर पानी पी रही थी। वह सुबह की शुरूआत नींबू पानी से करती थी
– ब्रेकफास्ट में सूखे मेवे, ताजा फ्रूट, ओट्स और दही लेती थी।
– लंच में दो रोटी, एक कटोरी चावल, सलाद, रायता और सब्जी। डिनर में सलाद, पुलाव, चिकन सूप, टोफू सूप लेती थी।
