ऑस्ट्रिया में सरकार ने लगाया बुर्का पहनने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने जुर्माना

अॉस्ट्रियाः यूरोपीय संघ के अन्य देशों की तरह आस्ट्रिया सरकार ने नया नियम लागू किया है। इसके तहत सरकार देश में बुर्का पहनने और सार्वजनिक स्थानों एवं इमारतों में चेहरा छुपाने वाली अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।हालांकि सरकार ने कहा है कि इस प्रतिबंध पर कुछ शर्तों के तहत छूट होगी। 

इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जोकर की वेशभूषा, काम पर पहने जाने वाली चीजें जैसे मेडिकल मास्क और ठंड के मौसम में पहने जाने वाले स्कार्फ शामिल हैं। रविवार से नई पाबंदियां प्रभाव में आएंगी।

पाबंदियों का मकसद ‘एक खुले समाज में समाज का सामंजस्य सुनिश्चत करना है।’ इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 150 यूरो तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह कदम यूरोपीय संघ के अन्य देशों में उठाए गए कदमों जैसा ही है। यह पाबंदी ऑस्ट्रिया आने वाले लोगों पर भी लागू होगी। गौरतलब है कि बड़ी मात्रा में अरब पर्यटक छुट्टियां बिताने के लिए इस देश की यात्रा करते हैं।

Leave a Reply