ऑस्ट्रेलिया से लाई जाएंगी चोरी गई 14 प्राचीन वस्तुएं, लेखी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । कैनबरा स्थित द नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 14 प्राचीन विरासत वस्तुएं लौटाने का फैसला किया है। इस खबर के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के प्रयासों से ही 14 वस्तुएं वापस लाई जा रही हैं। नेशनल गैलरी संग्रह में शामिल लूटी गई वस्तुओं को हटाने का काम कर रही है। इनकी कीमत 30 लाख डॉलर आंकी गई है। मीनाक्षी लेखी ने लिखा मैं इस मौके पर माननीय प्रधानमंत्री के प्रयासों के लिए धन्यवाद करना चाहती हूं, जिनके कारण 14 चोरी गई राष्ट्रीय विरासत को वापस लाया जा रहा है। 
द नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया एक बदनाम अंतरराष्ट्रीय डीलर से जुड़ी 14 प्राचीन वस्तुएं लौटाए जाने का निर्णय लिया गया है। संग्रहालय अपने एशियन आर्ट कलेक्शन में शामिल लूटी हुईं वस्तुओं को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, निदेशक निक मित्जेविच ने कहा कि न्यूयॉर्क के कुख्यात डीलर सुभाष कपूर से खरीदी हुईं 13 वस्तुओं को भारत सरकार को लौटाया जाएगा। इसमें 1989 में प्राप्त वस्तु भी शामिल है। 
डीलर कपूर को 2011 में चोरी के षड्यंत्र के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और भारत में ट्रायल का इंतजार कर रहा है। अमेरिका में अभियोजक उसे प्रत्यर्पित करना चाहते हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के एक शख्स नील पैरी स्मिथ पर भी इसी तरह का मामला दर्ज हुआ है। 9वीं शताब्दी जितनी पुरानी कुछ वस्तुओं को हाल में 2009 में खरीदा गया था। इन वस्तुओं की कीमत 30 लाख डॉलर बताई जा रही है। इसमें 6 कांस्य और पत्थर की मूर्तियां, प्रोसेशनल स्टैंडर्ड, चित्रित स्क्रोल और 6 तस्वीरें शामिल हैं। इनमें कुछ धार्मिक और सांस्कृतिक वस्तुएं शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त मनप्रीत वोहरा ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार और नेशनल आर्ट गैलरी के फैसले का स्वागत किया है।

Leave a Reply