ओलंपिक से पहले अभ्यास के मुकाबले नहीं मिलने के बाद भी उत्साहित हैं अरपिंदर

नई दिल्ली । आगामी टोक्यों ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण लगे कई प्रतिबंधों के कारण भी खिलाड़ियों का हौंसला कम नहीं हुआ है। भारत के लिए ट्रिपल जंप में पदक की उम्मीद लगाये अरपिंदर सिंह टोक्यो ओलिम्पिक क्वालिफाई के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। अरपिंदर ने कहा कि अन्य एथलीट्स की तरह अभी मेरा भी ध्यान ओलिम्पिक क्वालिफाई करने पर लगा हुआ है। मैंने इंटरस्टेट सीनियर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद बेंगलुरु में इवैंट होना था लेकिन यह भी लॉकडाऊन के कारण तय नहीं है। हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा। फिर भी हम फिटनेस बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस कठिन समय के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देना किसी भी एथलीट्स के लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम आश्वस्त हैं कि हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
वहीं भारतीय रोवर्स अर्जुन लाल और अरविंद सिंह जिन्होंने टोक्यो ओलिम्पिक में भारत के लिए डबल स्कल्स में क्वालिफाई किया है। पुर्तगाल में होने वाले ट्रेनिंग कार्यक्रम के रद्द होने से ये निराश हैं। पुर्तगाल में 14 दिनों का पृथकवास जरूरी है ऐसे में भारतीय रोवर्स के पुणे के लिए आर्मी रोविंग नोड में नियमित अभ्यास करना पड़ेगा। बता दें कि भारतीय रोवर्स ने ओलिम्पिक की तैयारी के लिए पुर्तगाल में 5 सप्ताह का कैम्प लगाना था।
 

Leave a Reply