ओलंपिक से पहले अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई ओसाका 

टोक्यो । टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले जापान की महिला टेनिस स्टार नाओमी ओसाका एक अमेरिकी मैगजीन के कवर पेज पर नजर आई हैं। ओसाका ओलंपिक खेलों में पदक की बड़ी दावेदारों में शामिल है। खेल के साथ ही ओसका अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण भी चर्चाओं में बनी रहती है।  इसी साल इस खिलाड़ी ने अपनी स्विमवीयर रेंज लॉन्च की है। है। एसआई स्विमसूट अंक एक वार्षिक पत्रिका है जिसमें महिला एथलीटों और मशहूर हस्तियां स्विमवीयर मॉडलिंग करते नजर आती हैं। कवर फोटोग्राफ को अमेरिकी संस्कृति में प्रतिष्ठित माना जाता है। 
मैगजीन के संपादक के अनुसार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक है। वह कवर पेज पर सही हैं। उसने अपने प्रारंभिक वर्षों में कई बड़े खिताब जीते हैं। और अब वह ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। जब समानता, सामाजिक न्याय और मानसिक स्वास्थ्य की बात आती है तो हम इस खिलाड़ी को उसके जुनून, ताकत और शक्ति के लिए जानते हैं। इस साल की शुरुआत में स्विमसूट रेंज लॉन्च करने वाली ओसाका के साथ कवर पेज पर संगीतकार मेगन थे स्टैलियन और ट्रांसजेंडर मॉडल लेयना ब्लूम को भी जगह दी गई है।

Leave a Reply